{"_id":"5989fbc04f1c1bbd5d8b4850","slug":"91502215104-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से सीएम ने स्टूडेंटस से सीधे किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से सीएम ने स्टूडेंटस से सीधे किया संवाद
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मुख्यमंत्री ने पॉलीटेक्निक का किया उद्घाटन
- पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी और शिक्षकों ने देखा लाइव टेलीकास्ट
- पॉलीटेक्निक में है अव्यवस्थाएं, सुविधाएं भी अधूरी
डिबाई। क्षेत्र के गांव चौगानपुर में बनी पॉलीटेक्निक कॉलेज का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यार्थी और शिक्षकों ने उद्घाटन का सीधा लाइव टेलीकास्ट देखा। इसका उद्घाटन तो हो गया। मगर, अभी भी अव्यवस्थाएं बरकार हैं और सुविधाएं भी अधूरी हैं।
पॉलीटेक्निक कॉलेज के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व विधायक रामसिंह रहे। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विकास व शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ग्राम प्रधान यतेंद्र कुमार ने सरकार से दो फीट गहरे गड्ढे को समतल कर खडंजा बिछाने की मांग की। पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य एके शुक्ला ने बताया कि 167 छात्रों के प्रवेश हो चुके हैं। 80 सीट पर कांसलिंग जारी है। इस मौके पर अवधेश कुमार, भुवनेश शर्मा व स्टाफ उपस्थित रहा। 93 विद्यार्थी पिछले वर्ष के है। बता दें कि गांव चौगानपुर में उद्यान विभाग की चार एकड़ भूमि पर दो मंजिला पॉलीटेक्निक का निर्माण दो वर्ष पूर्व हो चुका था। इस पर 141.41 लाख की राशि खर्च हुई है। अभी यहां पर मैदान समतल नहीं है और पॉलीटेक्निक तक जाने वाला रास्ता भी कच्चा है। छात्रावास का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ। सुविधाओं का भी अभाव है। पिछले वर्ष जुलाई माह से खुर्जा के सेठ गंगा सागर जाटिया पॉलीटेकिभनक में यह संचालित था। इस वर्ष अप्रैल से यह अपनी बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है।
लखनऊ से सीएम ने स्टूडेंटस से सीधे किया संवाद
- जटिया पॉलीटेकिभनक कॉलेज में हुआ लाइव टेलीकॉस्ट
खुर्जा। लखनऊ में आयोजित प्राविधिक शिक्षा की तरफ बढ़ते कदम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सूबे के सीएम ने राजकीय पॉलीटेकिभनक कॉलेज के स्टूडेंटस से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद किया। शिक्षा मंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने भी इस दौरान स्टूडेंटस की शिक्षा और उनके रोजगार पर विस्तृत चर्चा की। नगर स्थित जटिया पॉलीटेक्निक मैदान के कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खुर्जा विधायक समेत काफी संख्या में स्टाफ और स्टूडेंटस मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदेश भर में शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने के उद्देश्य से लखनऊ में आयोजित प्राविधिक शिक्षा की तरफ बढ़ते कार्यक्रम में मंगलवार को शिरकत करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, दिनेश शर्मा ने 150 से अधिक राजकीय पॉलीटेक्निक के स्टूडेंटस से सीधा संवाद करके उनकी समस्याएं पूछी। नगर स्थित जटिया पॉलीटेक्निक मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खुर्जा बिजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान विधायक ने अपनी सरकार के काम करने का एजेंडा शिक्षकों को बताते हुए लंबित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। कार्यक्रम 12.30 से प्रांरभ होकर लगभग तीन बजे तक चला। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार, मुन्नी देव यादव, तुषार शर्मा, गजेंद्र सिंह, भवी चंद्र, उमेश दत्त शर्मा, जगराम, यादव समेत कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।