{"_id":"61dd94283a84541cdf4f31bd","slug":"9-lakh-recovered-during-police-checking-no-document-was-found-regarding-cash-police-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: पुलिस चेकिंग के दौरान नौ लाख बरामद, नकदी को लेकर नहीं मिला कोई दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: पुलिस चेकिंग के दौरान नौ लाख बरामद, नकदी को लेकर नहीं मिला कोई दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 11 Jan 2022 07:58 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:58 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि अरनिया क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि बुलंदशहर से नकदी लेकर कार अलीगढ़ की ओर जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा अरनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान नौ लाख रुपये बरामद किए। आरोपी कार चालक के पास नकदी को लेकर न तो कोई दस्तावेज मिले और न ही कोई प्रमाण मिल सका। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि अरनिया क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि बुलंदशहर से नकदी लेकर कार अलीगढ़ की ओर जा रही है। इसको लेकर पुलिस ने बुलंदशहर-अलीगढ़ बॉर्डर पर चेकिंग शुरू कर दी। मंगलवार दोपहर को संदिग्ध कार को रोक लिया। जांच में कार से नौ लाख रुपये नकदी मिली।
विज्ञापन
आचार संहिता में नकदी ले जाने की पुलिस ने चालक से अनुमति पत्र मांगा, लेकिन चालक के पास कोई पत्र नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने बुलंदशहर के मिर्ची टोला निवासी चालक अहसान से रुपये जब्त कर लिए। एसपीआरए ने बताया कि रकम का विवरण और दस्तावेज मिलने पर वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन