फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   84 thousand new voters will vote in the civic elections

निकाय चुनाव : 84 हजार नए मतदाता करेंगे निकाय चुनाव में मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। जिले की 17 निकायों में कुल 7.11 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जबकि 2017 में हुए निकाय चुनाव के दौरान कुल मतदाताओं की संख्या 6.27 लाख थी। ऐसे में इन चुनावों में 83782 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है।

जिले की नौ नगर पालिकाओं में सबसे अधिक बुलंदशहर नगर पालिका में 170620 और सबसे कम अनूपशहर नगर पालिका में 26530 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जबकि नगर पंचायतों में सबसे अधिक औरंगाबाद में 24150 और सबसे कम ककोड़ नगर पंचायत में 8513 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पिछले निकाय चुनाव के सापेक्ष इस बार सबसे अधिक खुर्जा नगर पालिका में 26649 और सबसे कम नगर पंचायत बीबी नगर में 992 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 83782 मतदाता नए शामिल किए गए हैं। इसके चलते अब जिले की 17 निकायों पर 7.11 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed