फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   7.75 lakhs were cheated on the pretext of getting a contract

Bulandshahar News: ठेका दिलाने का झांसा देकर 7.75 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी महमूद हसन से एक आरोपी दंपती व उनके साथी ने नोएडा में पीओपी का ठेका दिलाने के नाम पर 7.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के पर नगर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में मोहल्ला फैसलाबाद निवासी महमूद हसन ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बीते करीब एक साल से मोहल्ला फैसलाबाद में किराये पर रह रहे हैं। उनके गांव मामनकलां का ही राशिद भी अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ मोहल्ला फैसलाबाद में किराये पर रह रहा था। आरोप है कि राशिद, उसकी पत्नी नसरीन पीड़ित के घर आए और बताया कि उसे नोएडा में पीओपी का बड़ा ठेका मिल गया है। आधा-आधा मानाफा बांटने का लालच दे 7.75 लाख रुपये पीड़ित से ले लिए। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed