{"_id":"615c8f358ebc3e0bc579621a","slug":"75-new-health-station-bulandshahr-news-gbd2271901149","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों से गांवों में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों से गांवों में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
कैम्प कार्यालय पर अधिकारीयों के साथ बैंठक करते डीएम।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
75 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों से गांवों में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
बुलंदशहर। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जिले में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में एक सप्ताह में अस्पतालों के लिए जमीन तलाश करने का निर्देश दिया है। साथ ही कैंप लगाकर पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए हैं।
डीएम ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताया कि शासन के आदेश पर जिले में 75 नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने हैं। इसके लिए सबसे पहले जमीन चिन्हित करने का कार्य होना है। जमीन मिलने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजनी है। इसके बाद बजट जारी होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। तकनीकी टीम को निर्देशित किया कि ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर अवशेष भुगतान कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय, सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर नए उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। 15 नवंबर से पहले किराए के भवन में केंद्रों का संचालन शुरू करना है।
15 नवंबर तक शुरू होंगे सभी 75 उप स्वास्थ्य केंद्र
शासन के निर्देश के बाद 15 नवंबर से पहले जिले में सभी 75 नए उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इन उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन किराए पर लिए जाएंगे। जमीन मिलने पर भवनों का निर्माण कराया जाएगा। अभी जिले में 344 उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन हो रहा है, जबकि नए उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन शुरू होने के बाद यह संख्या 419 हो जाएगी। केंद्र शुरू होने के बाद गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य परीक्षण आदि के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।