{"_id":"5c3a3405bdec227365148036","slug":"61547318277-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
नरौरा। नगर निवासी एक महिला ने डायल 100 पर तैनात एक हेड कांस्टेबल पर धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला द्वारा एसएसपी से शिकायत करने के बाद स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया था। एसएसपी ने सीओ डिबाई को शिकायत मार्क की थी। जिसके बाद सीओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से दूर है।
बीते दिनों नगर निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत तीन जनवरी को एक हेड कांस्टेबल अशोक उसके घर में घुस आया था। उस दौरान पीड़िता का पति कहीं गया हुआ था। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी थी। विरोध पर आरोपी ने पीड़िता को डराया धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद बीते पांच जनवरी को आरोपी फिर उसके घर पहुंचा और धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता जब मामले की शिकायत करने थाने पर पहुंची तो एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे डरा धमका कर भगा दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने बीते दिनों एसएसपी से मामले की शिकायत करने की बात कही थी, जिस पर आरोपी हेड कांस्टेबल ने पीड़िता के साथ मारपीट की और हत्या की धमकी दी थी। पीड़िता ने इसके बाद एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने डिबाई सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए थे। डिबाई सीओ ने मामले में थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-------
मालखाने का चार्ज देने के लिए आया हुआ था आरोपी
दुष्कर्म का आरोपी हेड कंास्टेबल पूर्व में नरौरा थाने में तैनात था। उस दौरान उस पर एचएम व थाने के मालखाने का चार्ज था। इसके बाद आरोपी की तैनाती डायल 100 बुलंदशहर में हुई थी। बताया गया कि आरोपी के पास थाने के मालखाने का चार्ज अभी तक है। वर्तमान हेड मोहर्रिर को मालखाने का चार्ज सौंपने के लिए आरोपी ने गत पांच नवंबर को नरौरा थाने में आमद कराई थी। अभी तक पूरा चार्ज नहीं सौंपने के कारण वह क्षेत्र में मौजूद था। बताया गया है कि वर्तमान में वह छु्ट्टी पर गया हुआ है और जनपद बागपत के दोघट क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
---
सीओ डिबाई के निर्देश पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी हेड कांस्टेबल अशोक पंवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-देवकीनंदन राजपूत, प्रभारी निरीक्षक
------