{"_id":"6558fb393dc60e257003c15e","slug":"602-applications-received-for-adding-name-in-ration-card-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-7280-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राशन कार्ड में नाम बढ़ाने के लिए आए 602 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राशन कार्ड में नाम बढ़ाने के लिए आए 602 आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। राशन कार्ड में नाम बढ़ाने के लिए विभाग को 602 आवेदन मिले हैं, लेकिन इन लोगों का नाम राशन कार्ड में नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा ये लोग आयुष्मान योजना का लाभ भी नहीं ले पाएंगे। क्योंकि अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2019 तक राशन कार्ड में जिन परिवार के छह सदस्यों का नाम शामिल था उन्हें ही आयुष्मान का लाभ मिलेगा। इसका डाटा भी स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया है। अक्टूबर और नवंबर में नये राशन कार्ड बनवाने के लिए विभाग को 142 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 12 आवेदन निरस्त हो गए हैं। ये जो नये राशनकार्ड बनेंगे इन्हें भी आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलना है, जिनके नाम राशन कार्ड में वर्ष 2019 तक दर्ज थे।
अब जो नाम बढ़ाने के लिए आवेदन मिले हैं, उनके नाम राशन कार्ड में नहीं बढ़ाए जाएंगे। वहीं, विभाग को हाल में नए राशन कार्ड बनवाने के लिए 142 आवेदन मिले। इनका सत्यापन कराने पर 12 अपात्रों के आवेदन निरस्त हो गए हैं। जबकि 130 नए राशन कार्ड बनेंगे।