फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   60 percent feeders are high loss, how will the campaign be completed

60 प्रतिशत तक फीडर है हाई लॉस, कैसे पूरा होगा अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
60 प्रतिशत तक फीडर हैं हाई लॉस, कैसे पूरा होगा अभियान
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेशक ऊर्जा मंत्री ने बिजली चोरी रोकने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, जनपद में करीब साठ प्रतिशत तक फीडर हाई लॉस में आ रहे हैं। जो पावर कॉरपोरेशन के अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं। बिजली अफसर टीम गठित कर छापे मारने की बात कह रहे हैं।

जनपद में बिजली चोरी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर से भी कार्रवाई करने के आदेश रोज बिजली अफसरों को दिए जा रहे हैं। लेकिन बिजली चोरी नहीं रुक पा रही है। बीते दिनों ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आदेश दिया था कि टीम गठित कर अभियान चलाया जाए और पुलिस का भी इसमें सहयोग लिया जाए। बिजली अफसर के अनुसार जनपद में करीब 60 प्रतिशत तक बिजली चोरी है। जिसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाने की आवश्यकता है। अभी तक नेता बिजली चोरी रोेकने के लिए कह रहे हैं, लेकिन यही चुनाव नजदीक आते ही राहत देने की बात कहने लगते हैं। बिजली अफसर जितनी मेहनत कर बिजली चोरी रोकता है उस समय सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने आदेश दिए हैं कि 15 प्रतिशत तक हाई लॉस होने पर 24 घंटे बिजली मिलेगी। बिजली चोरी रोकने के लिए जल्द ही जिले में बृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी जेई को आदेश दे दिया गया है। लाइन लॉस कम होने पर उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed