{"_id":"60cccdec1ccc25099f0ce7ed","slug":"53-villages-were-involved-in-yamuna-development-authority-many-proposals-pass-during-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: 53 गांव यमुना विकास प्राधिकरण में हुए शामिल, मंडलायुक्त व बीडीए अध्यक्ष की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: 53 गांव यमुना विकास प्राधिकरण में हुए शामिल, मंडलायुक्त व बीडीए अध्यक्ष की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
Fri, 18 Jun 2021 10:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:16 PM IST
सार
सिकंदराबाद क्षेत्र के 11 और खुर्जा क्षेत्र के 42 गांव प्राधिकरण में शामिल करने की सैद्धांतिक मंजूरी जारी कर दी गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर जिले के 53 गांवों को यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) में शामिल करने का रास्ता साफ हो गया है। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बोर्ड सिकंदराबाद तहसील के 11 और खुर्जा क्षेत्र के 42 गांवों को यीडा में जोड़ने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया कि इन 53 गांवों को बीडीए के अधिकार क्षेत्र से बाहर करने की अधिसूचना तत्काल जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
शासन ने बीते दिनों बुलंदशहर के 53 गांवों को यमुना विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में शामिल करने का फैसला लिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को बीडीए सभागार में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। कुल 11 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें सबसे मुख्य प्रस्ताव जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के 11 और खुर्जा के 42 गांवों को यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल किया जाना रहा।
विज्ञापन
जिले के सभी 53 गांवों को बीडीए क्षेत्र से अनाधिसूचित कर दिया जाएगा। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष हर्षिता माथुर, कोषागार अपर निदेशक अतुल कुमार सिंह, चीफ कोऑॅर्डिनेटर प्लानर एससी गौड़, बीडीए सचिव व एसई नीरज गुप्ता, नगर पालिका बुलंदशहर अध्यक्ष मनोज गर्ग, भाजपा के जिला महामंत्री अजय त्यागी, नगर पालिका खुर्जा के अध्यक्ष परवीन फड्डा, नेमपाल सिंह, बीपी एल्हंस, वेदपाल राघव मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिकंदराबाद क्षेत्र के इन गांवों में तेज होगी तरक्की
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भौंरा, गांव सलौनी उर्फ रौनी, गांव मकरंदपुर उर्फ फतेहपुर, गांव वैर बादशाहपुर, गांव अरौड़ा, गांव फतेहपुर जादा, गांव धनौरा, गांव नूरपुर, गांव निठारी, गांव गांगरौल और गांव कादरपुर के रेलवे लाइन से दक्षिण दिशा की ओर वाले क्षेत्र को यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल करते हुए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की सूची से हटाते हुए सैद्धांतिक रूप से यमुना विकास प्राधिकरण में शमिल होने की मंजूरी दे दी गई। अब इन गांवों में विकास तेज होने की उम्मीद बन गई है।
खुर्जा क्षेत्र के इन गांवों की बदलेगी सूरत
शासन के निर्देश पर खुर्जा विकास प्राधिकरण के 42 गांवों को भी यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया। बीडीए/केडीए की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि रेलवे लाइन से दक्षिण दिशा में बसे गांव शेखपुर माम, दाउदपुर, सलमेमपुर मजरा दस्तूरा, खंडपुरा, भगवानपुर, हसनपुर लडूकी, बीघेपुर, बीछट सुजानपुर, मौहम्मदपुर मजरा बीछट, अख्तियारपुर, सनैता सफीपुर, भाईपुर, ललपुर मुमरेजपुर, शहजादपुर कनेनी, आजमाबाद, सारंगपुर, नगला रूमी, आसफपुर, सिरयाल, शाहपुर कलां, गौठनी, भिंडौर, फिरोजपुर, अहरौली, औरंगा, भादवा, रामगढ़ी, जाफर नगर गुदाईपुर, जाहिदपुर कलां, गंगथला, कलंदरगढ़ी, क्वारसी, जाहिदपुर खुर्द, सुल्तानपुर, इस्माइलपुर बुढैना, इब्राहिमपुर जुनैदपुर, समसपुर, कमालपुर मजरा भदौरा, इनायतपुर उर्फ मधुपुरा, भदौरा और खबरा गांव को यमुना विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया है।