फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   4.30 lakh cheated by giving task to subscribe YouTube channel

Bulandshahar News: यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने का टास्क देकर 4.30 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
4.30 lakh cheated by giving task to subscribe YouTube channel
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी निलांजना कली से साइबर अपराधियों ने यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने का टास्क देकर 4.30 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने चैनल सब्सक्राइब करने का टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा देकर ठगी की। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


निलांजना का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने घर बैठे कमाई करने की बात कहकर उन्हें यूट्यूब पर चैनल सब्सक्राइब करने का टास्क दिया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। टास्क पूरा करने पर उन्हें पहले 50 रुपये प्रति सब्सक्राइब के दिए। इसके बाद उन्हें रुपये निवेश करने पर ज्यादा कमाई करने का झांसा दिया। धीरे-धीरे करके उनसे 4.30 लाख रुपये निवेश करा लिए। उन्होंने उन्हें निकालने का प्रयास किया तो ठग ने उन्हें और रुपये निवेश करने पर निकाल पाने का नियम बताया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed