{"_id":"651c470766ee42fdc30849b6","slug":"430-gram-panchayats-will-be-garbage-free-rs-48-crore-will-be-spent-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-5165-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कचरा मुक्त होंगी 430 ग्राम पंचायतें, खर्च होंगे 48 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कचरा मुक्त होंगी 430 ग्राम पंचायतें, खर्च होंगे 48 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के तहत अब 430 ग्राम पंचायतों को कचरा मुक्त किया जाएगा। इसके लिए पंचायतों में वर्मी कंपोस्ट पिट व सोक पिट बनाए जाएंगे। साथ ही घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्य पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिला में 946 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी कराया गया है। इसके बाद अब ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन पर शासन का ध्यान केंद्रित हो गया है। पिछले दिनों 413 ग्राम पंचायतों को कचरा मुक्त करने की शुरूआत हुई थी। इनमें से 396 ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो गया है। जबकि शेष पंचायतों में काम पूरा हो गया है। इनमें खुर्जा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शहजादपुर कनैनी, गुलावठी की ग्राम पंचायत मोहना और बुलंदशहर की ग्राम पंचायत पोंडरी समेत अन्य ग्राम पंचायत शामिल हैं। अब एक बार फिर से 430 ग्राम पंचायतों को कचरा मुक्त करने के लिए शासन की ओर से 48 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से इन सभी ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कचरे के लिए वर्मी कंपोस्ट पिट, सोख पिट बनाई जाएंगी। इसके बाद ग्राम पंचायतों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग कर जैविक खाद तैयार की जाएगी। इससे ग्राम पंचायतों की आमदनी का जरिया बन सके। इसके साथ ही ग्राम पंचायतें पूरी तरह से साफ सुथरी बन सकें। इसके लिए जिला में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इस तरह होगा कचरे का निस्तारण
ग्राम पंचायतों में कचरे में निकलने वाले प्लास्टिक, धातु, कागज, कपड़े, थर्माकोल को अलग कर बिक्री किया जाएगा। जबकि स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, घरों से निकलने वाले गंदे पानी को सोखता पिट बनाकर निस्तारित किया जाएगा। जबकि गोबर व अन्य कचरे को बर्मी कंपोस्ट पिट बनाकर खाद तैयार होगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्था की जा रही है कि प्रत्येक घर से कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक घर को एक रुपये के हिसाब से प्रति माह 30 रुपये वसूल किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की होगी। इस तरह से ग्राम पंचायत को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतें और उनके अधीन आने वाले 1170 राजस्व गांव को कचरा मुक्त करने की योजना है। 430 ग्राम पंचायतों को शासन से बजट भी मिल चुका है। जल्द ही योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - डाॅ. प्रीतम सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी