{"_id":"65b5448b154b0d57300962c6","slug":"43-complainants-reached-the-police-station-resolution-day-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-110686-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे 43 फरियादी, 30 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे 43 फरियादी, 30 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जनपद के सभी 28 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 43 फरियादी शिकायत लेकर थानों पर पहुंचे। जिनमें से 30 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। जबकि, शेष शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए।
28 में से 12 थानों पर कोई फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इस दौरान थाना दिवस में पहुंचे अधिकारी खाली बैठे नजर आए। खासतौर पर नगर कोतवाली, गुलावठी, चोला, ककोड़, खानपुर, खुर्जा देहात, अरनिया, सलेमपुर, अहार, नरौरा, रामघाट और छतारी थाने पर कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा। स्याना कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी ने तत्काल टीम बनाकर शिकायत के निस्तारण के लिए भेजा। उन्होंने अधीनस्थों को तय समय-सीमा में शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील कर्मी व नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे। सिकंदराबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम प्रफुल्ल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस लगाया गया। चार फरियादियों ने न्याय के लिए गुहार लगाई। एसडीएम ने बताया कि सभी शिकायतें राजस्व संबंधित थीं। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष दो शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के लिए मौके पर रवाना किया गया। इसके अलावा देहात कोतवाली में आई पांच शिकायतों में से चार का निस्तारण हुआ। अगौता में चार में से तीन का, नरसेना में चार में से दो, बीबीनगर में चार में से तीन, खुर्जा नगर में तीन में से एक, शिकारपुर में तीन में से दो, पहासू में दो में से एक शिकायत का निस्तारण हुआ। सर्वाधिक शिकायतें अनूपशहर थाने पहुंची। जहां 11 शिकायतों में से आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया। जहांगीराबाद में तीन में से दो शिकायतों का निस्तारण हुआ। इसके अलावा औरंगाबाद, जहांगीरपुर और डिबाई में आई एक मात्र शिकायत का निस्तारण मौके पर ही किया गया।