फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   4.25 lakh farmers of the district will soon get Samman Nidhi

Bulandshahar News: जिले के 4.25 लाख किसानों को जल्द मिलेगी सम्मान निधि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 4.25 लाख किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का भुगतान जल्द होने की उम्मीद है। शासन ने बीते दिनों जो ब्योरा भेजा था, उसका सत्यापन करने के बाद विभाग की ओर से रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले में 4.42 लाख किसान पंजीकृत हैं, जिन्हें योजना के तहत राशि मिलती रही है। 18वीं किस्त के भुगतान के लिए शासन ने किसानों की सूची बीते दिनों जनपद को उपलब्ध कराई थी। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार करीब 4.25 लाख किसानों के नामों की सूची का सत्यापन कर वापस शासन भेज दिया गया। उम्मीद है कि जो नाम अभी बचे हुए हैं उनकी सूची जल्द जिले को उपलब्ध हो जाएगी। वहीं करीब 17 हजार किसान ऐसे हैं, जो ईकेवाईसी, आधार फीडिंग व कृषि भूमि की जानकारी नहीं दे सके हैं। वह भी अगर समय पर फीडिंग करवा देते हैं तो उन्हें भी योजना का लाभ मिल सकेगा। उप कृषि निदेशक डाॅ. रघुराज सिंह ने बताया कि शासन से प्रधानमंत्री किसाान सम्मान निधि योजना में शामिल किसानों की जो सूची उपलब्ध हुई थी, उसका सत्यापन कर भेज दिया गया है। जल्द ही नई किस्त की राशि आने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed