{"_id":"5b3bb9814f1c1bb2288b46b4","slug":"41530640769-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेट कॉरीडोर मामला : महापंचायत में गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेट कॉरीडोर मामला : महापंचायत में गरजे किसान
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ जुलाई तक मुआवजा नहीं तो घेरेंगे कलक्ट्रेट
- फ्रेट कॉरीडोर मामला : महापंचायत में गरजे किसान, दिया अफसरों को अल्टीमेटम
- मदनपुर गांव में उचित मुआवजे की मांग को लेकर हुई किसानों की महापंचायत
- हाल ही में प्रशासन की टीम ने अधिग्रहित जमीन पर डीएफसी को कराया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा जंक्शन। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर हुई महापंचायत में किसान जमकर गरजे। किसानों ने कहा कि अगर शासन-प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता है तो वह आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इसके लिए किसानों ने प्रशासन को आठ जुलाई तक का समय दिया है। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी है।
डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मदनपुर गांव में हुई पंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के मेरठ मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रशासन किसानों से टकराने का काम न करे। किसानों से वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान करे। अगर आठ जुलाई तक प्रशासन मुआवजे को लेकर सुनवाई नहीं करता है तो जिला मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. यशपाल सिंह मलिक ने कहा कि उनका संगठन किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए हर संभव सहयोग करेगा। भाकियू के मंडल महा सचिव चंद्रवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि प्रशासन किसानों की परीक्षा न ले। महापंचायत में विनोद, शैलेंद्र, राजकुमार, लंबरदार सिंह, कैलाशचंद्र शर्मा, चौधरी केहर सिंह, रवि जादौन, विनोद, हरेन्द्र चौधरी, संदीप नादर, विनोद, अनुज, अमरपाल, अतर सिंह, राजपाल सिंह, विशन चौधरी आदि रहे।
समान मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना
गुलावठी। ग्राम सिरौधन में मंगलवार को किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसानों ने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के बाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे के लिए धरना-प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि पास के गांव नत्थूगढ़ी के बराबर उन्हें भी मुआवजा दिया जाए। संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. ओमकार सिसौदिया ने कहा है कि मुआवजे के निर्धारण में भारी विसंगतियां हैं, जिन्हें दूर किया जाना चाहिए। समिति के अध्यक्ष अशोक ढाका ने कहा कि जब तक किसानों को ग्राम नत्थूगढ़ी के किसानों के समान मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा और हाईवे प्राधिकरण को बाईपास का कोई काम नहीं करने दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में ओमकार सिंह, अशोक ढाका, दीगेश सिंह, गिरिराज सिंह, विष्णु सिंह, नरेंद्र सिंह, कुंवरपाल, मूलचंद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो