{"_id":"5a6626864f1c1b87268b5e34","slug":"41516643974-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में सिचाई विभाग ने बंद कराया सुनपेड़ा नहर का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में सिचाई विभाग ने बंद कराया सुनपेड़ा नहर का पुल
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग ने बंद कराया सुनपेड़ा नहर का पुल
ककोड़ । हादसे के बाद नींद से जागे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में सुनपेड़ा नहर के पुल को बंद करा दिया।
बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा बकसवा निवासी आबिद पुत्र छोटन खां अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार रात नोएडा से टेपों में बैठकर गांव आ रहा था। रात करीब 11 बजे सुनपेड़ा नहर के पुल की दीवार टूटी होने के कारण टेंपो नहर में गिर गया। हादसे में में आबिद की छह वर्षीय बेटी सनम नहर में डूब गई थी। हादसे के बाद नींद से जागे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में नहर के पुल के रास्ते को बंद करा दिया। विरोध की आशंका के चलते सिंचाई विभाग के एसडीओ भूपेश सुहैरा और जेई प्रदीप कुमार के साथ एसओ आनंदवीर सिंह पुलिस बल के साथ के मौके पर मौजूद रहे। ब्यूरो