फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   400 villages were without electricity for 20 hours

Bulandshahar News: 400 गांवों में 20 घंटे बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
400 villages were without electricity for 20 hours
​शिकारपुर क्षेत्र में आंधी से झूके बिजली के पोल। संवाद
बुलंदशहर/नरौरा/शिकारपुर। आंधी-बारिश के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 400 से अधिक गांवों में 20 घंटे तक बिजली गुल रही। शहरी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई लेकिन गांवों में देर शाम तक संकट रहा। बिजली न होने के कारण पानी का संकट भी रहा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक बुलंदशहर जोन (बुलंदशहर और हापुड़) में करीब एक हजार बिजली के खंभे और लाइन टूटी हैं। जबकि 100 से अधिक ट्रांसफार्मर भी गिर गए। देर रात आंधी बंद होने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे। डीएम रोड, अंसारी रोड बिजलीघर क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे, हाईडिल काॅलोनी बिजलीघर क्षेत्र में करीब छह बजे, नीमखेड़ा बिजलीघऱ क्षेत्र में करीब 11 बजे बिजली सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

नरौरा क्षेत्र में आंधी के कारण राजघाट, उद्यगढ़ी, रूपसपुर, बाजितपुर, निवाड़ी बांगर, निवाड़ी खादर, रामघाट, सिलहरी, गंगागढ़, गोकुलपुर, नोजलपुर, रेता नगला, ऊंचागांव, कुढेनी, पेसरी समेत 30 से अधिक गांवों में बुधवार को रातभर और बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली सप्लाई प्रभावित रही। राजघाट में गंगा घाट पर रखी अस्थाई करीब एक दर्जन दुकानों की झोपड़ी तेज आंधी में उड़ गईं और चार नाव पानी में डूब गईं। हालांकि तैराक व निषादों ने रात में ही नावों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर गंगा बैराज के निकट हाईटेंशन लाइन के टावर पर एक पेड़ गिर गया। इससे टावर भी सड़क पर गिर गया। जिससे करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति रही। शिकारपुर कस्बे में रात करीब आठ बजे से बृहस्पतिवार तड़के चार बजे तक बिजली गुल रही। वहीं शिकारपुर देहात, कैलावन, कुतुबपुर, समनपुर बिजलीघर क्षेत्र के 50 से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार रात तक भी चालू नहीं हो सकी।


पेयजल का भी रहा संकट
ऊंचागांव/औरंगाबाद। विद्युत उपकेंद्र ऊंचागांव से जुड़े करीब 22 गांवों में आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांव नगला मदारीपुर, कस्बा ऊंचागांव, सौजनारानी, थाना, चासी, खंदोई, शफीनगर, खंदोई, भगवंतपुर, अमरगढ़, सब्दलपुर, करियारी, मड़ैया कला आदि सहित 22 गांव की बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार शाम तक चालू नहीं हो पाई। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी और पशुओं के लिए चारे की परेशानी झेलनी पड़ी।
वहीं औरंगाबाद क्षेत्र में औरंगाबाद, अगौता, खानपुर क्षेत्र के 10 बिजलीघरों से जुड़े करीब 180 गांवों की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार रात तक चालू नहीं हो पाई। एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में करीब 150 पोल और कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जाड़ौल बिजलीघर क्षेत्र में दस, मैथना जगतपुर में 25 पोल के साथ एबीसी लाइन, ओलीना में 10 पोल व चार ट्रांसफार्मर, अकबरपुर रैना में 25 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।


सिकंदराबाद, गुलावठी, चोला, ककोड़ में टूटे 300 खंभे
सिकंदराबाद/ककोड़/चोला। आंधी में सिकंदराबाद, गुलावठी, ककोड़, चोला क्षेत्र में 300 से अधिक स्थानों पर विद्युत पोल, लाइन टूट गईं। जिसके चलते नगर व देहात क्षेत्र में रातभर बिजली सप्लाई प्रभावित रही। एक्सईएन ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद, गुलावठी क्षेत्र में 12 विद्युत उपकेंद्रों से जुड़ी करीब चार लाख की आबादी को बिजली नहीं मिल सकी। ककोड़ क्षेत्र के एसडीओ बलदेश सिंह ने बताया कि चोला, ककोड़ क्षेत्र में करीब 170 स्थानों पर खंभे और तार टूटे हैं और 15 से अधिक ट्रांसफार्मर गिरे हैं।


खुर्जा नगर और देहात में 15 घंटे बिजली गुल
खुर्जा/पहासू। खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की विमला नगर, ठाकुर प्रसादी नगर, शिव कालोनी, बापू नगर कालोनी, कलंदरगढ़ी, किश्वागढ़ी, मदनपुर, समसपुर, टैना, मैना मौजपुर समेत अन्य गांवों में शाम आठ बजे ही सप्लाई ठप हो गई थी। इसके अलावा खुर्जा नगर की सिद्धेश्वर मंदिर काॅलोनी, नव दुर्गा शक्ति मंदिर कालोनी, कालिंदी कुंज, प्रीत विहार, विजय नगर, न्यू शिवपुरी समेत अन्य कालोनियों में आपूर्ति ठप रही। सुबह करीब चार बजे शहर में कुछ फीडर से सप्लाई चालू कर दी गई लेकिन बिजलीघर नंबर चार, पांच और कालिंदी कुंज की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। सुबह करीब आठ बजे के बाद ही सभी जगह की आपूर्ति चालू हो सकी। पहासू क्षेत्र में मुकर्रम इंटर काॅलेज के पीछे बिजली के तार टूटे मिले। गांव बाघऊ और साबितगढ़ के बीच 33 केवी की लाइन टूटने से पहासू क्षेत्र तथा इससे जुड़े करीब 56 गांवों की बिजली ठप हो गई।




आंधी-बारिश के कारण जिले में विभाग को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। टूटे खंभे और लाइनों को ठीक करने में कर्मचारी लगे हुए हैं। नुकसान अधिक होने के कारण मरम्मत कार्य में समय लग रहा है। जल्द से जल्द बिजली सप्लाई को सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed