फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   40 and 90 paise notice being sent to traders

Bulandshahar News: व्यापारियों को भेजा जा रहा 40 और 90 पैसे का नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
40 and 90 paise notice being sent to traders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। वाणिज्य कर विभाग की ओर से व्यापारियों को इन दिनों 40 पैसे और 90 पैसे के नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस मिलने से व्यापारी हैरान हैं। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम रोड स्थित जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर को पत्र देकर नोटिस देने का विरोध किया। व्यापारियों ने मांग है की कि इस तरह के नोटिस न भेजे जाएं। इससे व्यापारियों के समय और धन का व्यय होगा। साथ ही जीएस पंजीयन निरस्त हो चुके व्यापारियों के आवेदन दोबारा लिए जाएं।

पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संरक्षक विजेंद्र सिंह व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने बताया कि अधिकांश व्यापारियों के पास 40 पैसे, 90 पैसे के नोटिस पहुंच रहे हैं। जबकि इसके लिए विभाग से सर्कुलर आ गया है कि इस तरह के नोटिस न जारी किए जाए। ऐसे नोटिस पर रोक लगाई जाए। साथ ही जो व्यापारी दो करोड़ से कम टर्नओवर वाला है उसको 9सी दाखिल करना अनिवार्य नहीं है। ऐसे व्यापारियों को भी नोटिस भेजकर अर्थदंड लगाने की बात कही जा रही है। ऐसे नाटिस अधिकारी स्तर से ही जारी नहीं होने चाहिए। मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश गोयल और सचिव सुमित माहेश्वरी ने बताया कि जिन व्यापारियों के जुलाई तक जीएसटी पंजीयन निरस्त हो चुके हैं उनके लिए सरकार ने दोबारा आवेदन करने के लिए योजना चलाई। लेकिन व्यापारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल और नगर प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए ज्वाइंट कमिश्नर को पत्र दिया है। ज्वाइंट कमिश्नर ने व्यापारियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed