फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   3rd phase of election today.

5318 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Fri, 04 Dec 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
3rd phase of election today.
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 275 ग्राम पंचायतों में 967 बूथों पर 5.71 लाख वोटर मतदान करेंगे। इस चरण में कुल 5318 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम तक मतदान बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। इस चरण में अति संवेदनशील ‘प्लस’ मतदाता बूथों की ड्रोन व खुफिया कैमरे से निगरानी की जाएगी।

शनिवार को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शिकारपुर पहासू, खुर्जा और अरनिया क्षेत्र में प्रधान और सदस्य पद के उम्मीदवारों को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में प्रधान के 275 और 736 पंचापयत वार्ड हैं।

275 गांवों में 967 मतदाता बूथों की स्थापना की गई है। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन और तीन पोलिंग अफसर मतदान कराएंगे। एक मतदान स्थल पर चार से पांच सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को शिकारपुर में 131125, पहाूस में 148608, खुर्जा में 137278 और अरनिया में 114869 मतदाता मनपसंद कंडीडेटस को वोट डालेंगे।

कुल मिलाकर तृतीय चरण में 5.71 लाख मतदाता वोट की चोट करेंगे। शुक्रवार की शाम को 967 पोलिंग पार्टिया अपने अपने बूथों पर पहुंच जाएगी।

तीसरे चरण में 131 संवदेनशील, 75 अति संवेदनशील और 29 अति संवेदनशील प्लस बूथ चिंहित किए हैं। इन बूथों पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रखी जाएंगी। इस चरण में भी ड्रोन से निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक        गांव       वार्ड        बूथ        वोटर        
शिकारपुर        65        142        221        131125
पहासू        68        210        252        148608
खुर्जा             81        235        293        167278
अरनिया        61        149         201        114869
कुल            275        736        967        561880

इन बूथों पर रहेगी पुलिस की नजर
ब्लाक    संवदेनशील अतिसंवेदनशील व प्लस
शिकारपुर        43            35        
पहासू        42            31    
खुर्जा            18            22    
अरनिया        18            16    
कुल            131            104    

चौकीदारों को भी सुरक्षा में किया तैनात
46 कलस्टर मोबाइल, 27 थाना मोबाइल, 10 थाना रिजर्व, 10 अतिरिक्त थाना मोबाइल, 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 7 जोनल मजिस्ट्रेट,5 आउट पोस्ट, 14 बैरियर पिकेटस बनाए गए हैं।

नौ सीओ, 28 इंस्पेक्टर, 131 दारोगा, 138 हैड कांस्टेबल, 983 कांस्टेबल, 1513 होमगार्ड और 836 चौकीदार को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।  

इतने हैं कंडीडेट्स
पहासू में कुल सदस्य 903 हैं। जिनमें से 167 वार्ड रिक्त हैं। 526 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इसी प्रकार चारों ब्लाकों में 736 सदस्य पदों पर 3584 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।


शुक्रवार को  पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। शनिवार को प्रधान के 275 और सदस्यों के 736 पदों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएगे। संवेदेनशील प्लस केंद्रों पर फोकस रहेगा। -बी. चंद्रकला, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed