फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   37 new corona possitive in bulandshaher

पांच साल के दो मासूम समेत 37 मिले कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
पांच साल के दो मासूम समेत 37 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में लोगों के जागरूक न होने की वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पांच साल के दो मासूम समेत 37 लोगों में संक्र मण की पुष्टि हुई। जिसमें 12 अनूपशहर की एक ही कालोनी के निवासी हैं। साथ ही 17 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब कुल केस 1253 हो गया हैं। वहीं, वर्तमान में 241 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शासन के आदेश और घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाने के बाद भी लोग बीमारियों को छिपा रहे हैं। जिससे संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अनूपशहर की पुरानी तहसील क्षेत्र में छह महिला और छह पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई। जो पूर्व में पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आने पर संक्रमित निकले। बुलंदशहर नगर के धमैड़ा अड्डा निवासी दो महिलाएं, राधानगर में एक युवक, शेखसराय में एक महिला पूर्व में पॉजिटिव के संपर्क में आने पर कोरोना संक्रमित मिले। साथ ही देवीपुरा में एक महिला एक पुरुष, राधानगर, ईटारोड़ी, शास्त्रीनगर में एक-एक युवक और डीएम कार्यालय में एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें डीएम कार्यालय और शास्त्रीनगर निवासी महिला का पता और नंबर न मिलने पर मरीज भर्ती नहंी किए जा सके। लखावटी ब्लॉक के सहकारी नगर में पांच-पांच साल के दो मासूम समेत चार एक ही परिवार के और गांव राजगढ़ी निवासी एक युवक व औरंगाबाद नगर के मैन बाजार निवासी सात वर्षीय मासूम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खानपुर के मोहल्ला वैश्यान निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुर्जा के मोहल्ला कोट निवासी एक ही परिवार के दो सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पहासू क्षेत्र के गांव रनाईच में कासगंज से आए पिता-पुत्र और गुलावठी के छपरावत में दिल्ली से आए एक युवक में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई। इसके अलावा जहांगीराबाद के गांव ककरई और शिकारपुर के मोहल्ला कोटशेर में एक-एक महिला संक्रमित मिली। वहीं, 17 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

--------------
जनपद में दो मासूम और तीन प्रवासी समेत 37 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही 17 मरीजों का स्वास्थ्य ठीक मिलने पर कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लोगों से अपील है कि बीमारी न छिपाएं और कोरोना जांच कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed