फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   29 table top speed breakers built in 30 km on Bulandshahr-Anupshahr highway

Bulandshahar News: बुलंदशहर-अनूपशहर हाईवे पर 30 किलोमीटर में बने 29 टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा के नाम पर बनाए गए टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हाईवे पर गांव जुलेपुरा से अनूपशहर के गांव सुनाई की पैंठ तक महज 30 किलोमीटर के दायरे में 29 बड़े ब्रेकर बना दिए गए हैं। यह ब्रेकर वाहनों की गति कम करने के बजाय हादसों का कारण बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर नगर क्षेत्र से अनूपशहर नगर की दूरी 40 किलोमीटर है। प्रतिदिन इस स्टेट हाईवे से होकर जहांगीराबाद, अनूपशहर, संभल, गुन्नौर समेत अन्य क्षेत्रों के लिए दो लाख से अधिक लोग आवागमन करते हैं। मार्ग पर कई गांव व सड़क के किनारे ही कई स्कूल और कालेज भी हैं। हादसों को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से इस मार्ग पर गांव जुलेपुरा से सुनाई की पैंठ मोड़ तक कुल 30 किलोमीटर के क्षेत्र में 29 टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों का आरोप है कि टेबल टॉप ब्रेकर मानकों के हिसाब से नहीं बनाए गए। लोगों का कहना है कि यह ब्रेकर सुरक्षा से ज्यादा हादसों का कारण बन रहे हैं। हाल ही में जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में गांव रौंडा के निकट बने टेबल टाॅप स्पीड ब्रेकर पर एक कैंटर तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गया था। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी।

लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता डीके तिवारी ने बताया कि स्टेट हाईवे पर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से मानक निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed