फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   24 new corona possitive in bulandshahar

24 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
24 new corona possitive in bulandshahar
24 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक महिला कैदी समेत 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, तो एक युवक की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। जनपद में अब तक 2137 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 45 की मौत और 1798 अब तक डिस्चार्ज हो चुके है और 294 का उपचार चल रहा हैं।

जिला कारागार में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली रिपोर्ट के अनुसार जिला कारागार में एक महिला कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुलंदशहर नगर की ऊपरकोट कालोनी में दो, जीवनगीत कालोनी, डीएम कालोनी, राधानगर, आवास-विकास प्रथम और मुंशीपाड़ा में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। खुर्जा के मोहल्ला पंजाबियान, ख्वैशज्ञान व शिवपुरी में एक-एक, अनूपशहर नगर के स्टेट बैंक के निकट तीन व्यक्तियों में और शिकारपुर के चैनपुरा में एक व चित्सौन गांव में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा स्याना के नया छाता में दो, डिबाई के कसेरकलां व गोसीपुरा में एक-एक, अगौता के गांव भैसरोली में एक और बीबीनगर के नगला कटक में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का पता नहीं चल पाया हैं। वहीं, ऊंचागांव के खानपुर क्षेत्र स्थित बागवाला निवासी 17 वर्षीय किशोर की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। वहीं, कोविड-19 अस्पताल से 62 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed