फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   22 couples took the vows in a mass marriage

Bulandshahar News: सामूहिक विवाह में 22 जोड़ों ने लिए फेरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
22 couples took the vows in a mass marriage
जहांगीरपुर ​में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव दंपति को आशीर्वाद देते अति​थि। संवाद
जहांगीरपुर। जेवर मार्ग स्थित मंडप में सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 22 जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए। समारोह में पहुंचे अतिथियों ने उन्हें सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


चौधरी शीशराम सिंह एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के संचालक चौधरी कल्याण सिंह ने बताया कि हर साल उनकी ओर से जरूरतमंद परिवार की बेटियों के लिए योग्य वर की तलाश की जाती है। इसके बाद समिति की ओर से उनका विवाह कराया जाता है।
विज्ञापन

इस बार भी 22 जरूरतमंद जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। युवक-युवतियां सभी रस्मों को निभाकर एक-दूजे के जीवन साथी बने। बैंडबाजों की धुन पर बरातियों ने डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पूर्व आईपीएम करनैल सिंह, भगवानदास सिंघल, पूर्व विधायक होराम सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह, कैलाश भागमल गौतम, अनिल सिंह, डाॅ. पूनम सिंह, रामवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, हरवीर सिंह, शिवदत्त शर्मा, मोहित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed