{"_id":"5af9d7aa4f1c1b165e8b4781","slug":"21526323114-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उस्मापुर गांव में आंधी से मकान की छत गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उस्मापुर गांव में आंधी से मकान की छत गिरी
Updated Tue, 15 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस्मापुर गांव में आंधी से मकान की छत गिरी
खुर्जा। रविवार देर शाम क्षेत्र में आई आंधी-तूफान के चलते उस्मापुर गांव में एक मकान की छत गिर पड़ी। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि जंक्शन पर एक मवेशी की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर पडे़ जिसके चलते यातायात बाधित रहा। रातभर बिजली विभाग की टीम ने जंगलों में डेरा डालते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारु किया।
रविवार देर शाम अचानक आई तेज आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। आंधी के चलते तहसील क्षेत्र के गांव उस्मापुर निवासी महिला विमलेश अपने परिजनों के साथ घर पर बैठी हुई थी। तभी अचानक उसके मकान की छत आंधी के चलते गिर पड़ी। छत गिरने से पूर्व परिवार के सभी सदस्य मकान से निकलकर भाग निकले। जिसके चलते कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन घर का सामान मलबे की चपेट में आने से नुकसान हो गया। इसके अलावा जंक्शन क्षेत्र के गांव कंलदर गढ़ी में देर रात पेड़ की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। सूचना पर सोमवार को विधायक बिजेंद्र सिंह भी गांव पहुंचे। उन्होनें पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार से मदद का भरोसा दिलाया। इसके अलावा आंधी से कई स्थानों पर विद्युत पोल व तार टूटकर गिर पडे़। एक्सईएन प्रिंस गौतम ने बताया कि रातभर बिजली विभाग की टीम ने जंगलों में डेरा डालते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारु किया। कई स्थानों पर रातभर बिजली गुल रही।