{"_id":"5abfc0194f1c1ba8618b4a4f","slug":"21522515993-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर रही ढाई हजार घरो की बती गुल मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर रही ढाई हजार घरो की बती गुल मचा हाहाकार
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर गुल रही ढाई हजार घरों की बिजली
- एसडीओ से लेकर जेई तक का फोन रहा स्विच ऑफ
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
नगर के ढाई हजार घरों की बत्ती शनिवार को दिनभर गुल रही। विभाग के अधिकारियों ने जवाबदेही से बचने के लिए अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। दिन भर बिजली न होने के कारण लोगों को तमाम परेशानियां झेलनी पड़ीं।
नगर क्षेत्र में निजामपुर, तहसील विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। तहसील उपकेंद्र से नगर के विभिन्न मोहल्लों के करीब ढाई हजार घर को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शनिवार सुबह तहसील उपकेंद्र के क्षेत्र की अचानक बत्ती गुल हो गई। दोपहर तक बिजली नहीं आने पर लोगों की परेशानी बढ़ने लगी। लोगों ने जब जानकारी के लिए एसडीओ और जेई को फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला। दिन भर बत्ती गुल रहने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने दैनिक कार्य करने में भी दिक्कत पेश आई। शनिवार को हनुमान जयंती पर मंदिर में आयोजित होने वाली पूजा अर्चना के कार्यक्रमों में भी श्रद्धालुओं को परेशानी से जूझना पड़ा। आयोजन कर्ताओं ने जेनरेटर से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की। देर शाम तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। एसडीओ और जेई के फोन नंबर देर शाम तक स्विच ऑफ मिले।