{"_id":"5a720e6a4f1c1bcb268b7684","slug":"21517424234-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
खुर्जा जंक्शन। मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार को जंक्शन स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। वेतन, पेंशन, भत्ते आदि से संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे यूनियन खुर्जा शाखा के बैनर तले सभी रेलवे कर्मचारियों ने बैठक की। शाखा के अध्यक्ष मोमराज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई। शाखा के सचिव चंद्रकेश ने बताया कर्मचारियों की ऐसी कई मांगे हैं, जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करे। न्यूनतम वेतन 18 हजार के बजाय 26000 किया जाए। सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने, कर्मचारियों की ड्यूटी आठ घंटे सुनिश्चित करने आदि मांगे रखी। इसके बाद कर्मचारियों ने जंक्शन स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। जल्द मांगे पूरी न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान विनोद कुमार, तेजवीर सिंह, सुभाषचंद्र, विशाल चौधरी, होराम सिंह, दिनेशचंद्र, आदि मौजूद रहे।