{"_id":"590cc93c4f1c1b966b440f30","slug":"205-applications-for-new-electricity-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"205 ने किया नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
205 ने किया नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 06 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली चोरी को रोकने के लिए सरकार के सख्ती बरतने का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को कारपोरेशन बैंक के अधिकारियों द्वारा नए कनेक्शन के लिए लगाए गए कैंप में 205 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। वहीं 15 उपभोक्ताओं ने लोड़ बढ़वाने के लिए आवेदन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए सर्वदा योजना का शुभारंभ किया था। सर्वदा योजना के अंतर्गत उपभोक्ता को किस्तों में नए कनेक्शन की राशि का भुगतान कर सकता है। उपभोक्ता को पहली किस्त छह सौ रुपये की देनी होगी। बाकी की किस्तों का 100 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान कर सकता है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता हसील बंसल ने बताया कि कैंप में 205 लोगों ने नए कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया। वहीं 15 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन का लोड़ बढ़वाने के लिए आवेदन किया। बताया कि नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले लोगों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही उन्हें नया कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीओ एके वशिष्ठ, जेई प्रवेश गिरि, जेई कुलबीर सिंह, नारायण शर्मा, चांद आदि रहे।
289 ने लिए नए कनेक्शन 10.30 लाख रुपये वसूले
सरकार द्वारा विद्युत बकाएदारों के लिए शुरु की गई सौ प्रतिशत सरचार्ज माफी योजना, ओटीएस योजना का लाभ देने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपखंड कार्यालय शिकारपुर समेत सभी बिजलीघरों पर कैंप का आयोजन किया गया।
एसडीओ अनूप कुमार ने बताया कि कैंप में 289 नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए। सरचार्ज माफी योजना का लाभ देने के लिए 215 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए जिनसे दस लाख तीस हजार रुपये राजस्व के रूप में वसूले गए।