फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   200 The cashless bank, engaged in the queue 56

200 बैंक हुए कैशलेस, 56 में लगी कतार

Fri, 09 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 09 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
200 The cashless bank, engaged in the queue 56
कैश के लिए मारामारी - फोटो : ब्यूरो

नोटबंदी के एक महीने बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। अधिकतर बैंक और एटीएम खाली पड़े हैं। जिन बैंक-एटीएम में पैसा मौजूद हैं, वहां लंबी-लंबी लाइनें लगी हुईं हैं। शुक्रवार को जिले के 256 बैंकों में से 200 बैंक कैशलेस थे। महज 56 बैंकों पर ही पैसा मौजूद था। पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में पैसा नहीं था।

विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक और एसबीआई की कुछ शाखाओं में ही कैश मौजूद था। इन बैंकों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुईं थीं। 95 फीसदी एटीएम खाली पड़े हुए हैं। जिन एटीएम में कैश था, वहां लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं। हालात ऐसे हैं कि जिन एटीएम में कैश हैं, वहां कम से कम तीन से चार घंटे में नंबर आता है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में तो लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद पैसा नहीं निकाल पाते हैं। जब तक उनका नंबर आता है, तब तक पैसा निपट जाता है। लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता का कहना है कि आरबीआई की तरफ से पर्याप्त मात्रा में कैश उपलब्ध न करा पाने के कारण दिक्कत आ रही हैं। उम्मीद है कि मंगलवार को आरबीआई द्वारा कैश उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदराबाद में शुक्रवार को भी कैश की किल्लत के चलते नगर के अधिकांश बैंकों के बाहर नो कैश का नोटिस चस्पा किया गया। कैश लेने के लिए सुबह से ही कतार में लगे लोगों ने  हंगामा किया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। 

नगर के केवल एसबीआई, बैंक ऑफ पटियाला ने ही शाम तक कैश बांटा। पंजाब नेशनल बैंक एचडीएफसी बैंक में दोपहर तक कैश खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed