फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 vehicles collided on Delhi-Meerut Expressway, jammed for five kilometers

Bulandshahar News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टकराए 20 वाहन, पांच किमी लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
20 vehicles collided on Delhi-Meerut Expressway, jammed for five kilometers
मोदीनगर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस पर गन्ने से भरे ट्रक पलटने के बाद
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण बुधवार रात 20 वाहन आपस में टकरा गए। भोजपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव के समीप रात दो बजे गन्ने से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रहे एक-एक कर कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। करीब 10 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे मंगलवार रात करीब दो बजे गन्ने से भरा एक ट्रक मेरठ की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक गांव मुरादाबाद के समीप पहुंचा तो डिवाडर से टकराकर पलट गया। घटना के बाद चालक व क्लीनर ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गए। ट्रक पलटने के कारण एक्सप्रेसवे पर गन्ने बिखर गए। इसी बीच पीछे से आ रहा एक ट्राला ट्रक से टकरा गया। इसके बाद रोडवेज बस और दो कार भी भिड़ गई। हादसे में कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए। कई वाहन आगे और पीछे दोनों ही तरफ से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


मेरठ साइड में लगा जाम
एक साथ बड़ी संख्या में वाहन टकराने और सड़क पर गन्ने बिखरने के बाद यातायात प्रभावित हो गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मेरठ की तरफ जाने वाली साइड में लगभग पांच किमी लंबा जाम लग गया। बुधवार सुबह वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति और बढ़ गई। वाहनों की कतार मुरादाबाद गांव से लेकर भोजपुर टोल प्लाजा तक पहुंच गई। लगभग 12 बजे तक एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बनी रही। एक्सप्रेसवे के पेट्रोलिंग अफसर अरुण तोमर ने बताया कि दो क्रेनों की मदद से गन्ने और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटने के बाद कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और किसी के घायल होने की सूचना भी नहीं है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है, अगर तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - भास्कर वर्मा, कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed