फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 feet wide road dug up to lay sewer line, farmers protest

Bulandshahar News: सीवर लाइन डालने के लिए खोद दी 20 फीट चौड़ी सड़क, किसानों का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
20 feet wide road dug up to lay sewer line, farmers protest
खुर्जा के गांव क्रियावली में खोदी गई सड़क । संवाद
खुर्जा। अच्छेजा घाट क्रियावली गांव संपर्क मार्ग पर सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम की ओर से 20 फीट चौड़ी सड़क खोद दी गई है। इससे लगभग 20 गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने प्रदर्शन कर कार्य बंद कराने की मांग की। जिसके बाद काम को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


क्रियावली गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अच्छेजा घाट क्रियावली कुराला मुंडाखेड़ा गांव के संपर्क मार्ग पर प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत एक साल पहले ही 20 फीट चौड़ी पक्की सड़क तैयार हुई थी। इस सड़क पर नीमखेड़ा, अहमदपुर, अच्छेजा घाट, क्रियावली, कुराला, हाजीपुर भटोला, भटवारा, फतहगढ़ी, फतहपुर, बाढ़े, करैना समेत अन्य गांवों का संपर्क मार्ग हैं।
विज्ञापन


बताया कि जल निगम बुलंदशहर की ओर से सीवर लाइन डालने के चलते सड़क को बीचों-बीच से तोड़कर गड्ढे खोद दिए गए हैं। ऐसे में पूरा रास्ता बंद हो गया है। गड्ढा खोदकर बाहर डाली गई मिट्टी से कीचड़ हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में जल निगम के कर्मचारियों ने बताया कि जिलाधिकारी से अनुमति है लेकिन जिलाधिकारी के पास इस तरह की कोई अनुमति नहीं पहुंची थी। वहीं, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के पास भी कोई अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में काम रुकवाने के लिए ग्रामीणों और भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। किसानों की शिकायत पर मौके पर नायब तहसीलदार स्नेह सिंह भी पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। वहीं भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर कार्य बंद कराने और पीछे तोड़ी गई सड़क को दोबारा बनवाने की मांग की।


ग्रामीण रविंद्र ने बताया कि सड़क टूटने के कारण स्कूल के बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया। विभाग को सड़क किनारे खोदाई कर पाइपलाइन डालनी चाहिए थी। वहीं, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल कार्य को रोक दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed