{"_id":"68b72597844e8937370081eb","slug":"185-lakh-cusecs-of-water-reached-narora-barrage-ganga-river-in-spate-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139844-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नरौरा बैराज पर पहुंचा 1.85 लाख क्यूसेक पानी, गंगा नदी में उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नरौरा बैराज पर पहुंचा 1.85 लाख क्यूसेक पानी, गंगा नदी में उफान
विज्ञापन
अनूपशहर में गंगा के जलस्तर से यह बनी है स्थिति। संवाद
अनूपशहर/अहार/नरौरा (बुलंदशहर)। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को नरौरा बैराज पर 1.85 लाख क्यूसेक पानी पहुंचने से नदी उफान पर है। वहीं, बिजनौर गंगा बैराज से मंगलवार सुबह 1.64 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। इससे बुधवार को जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना है।
नरौरा बैराज पर नदी का जलस्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी में बना हुआ है। बैराज पर मंगलवार को पानी की कुल आवक 1,84,656 क्यूसेक प्रति सेकेंड रही। पिछले घंटे में जलस्तर में 25 हजार क्यूसेक की वृद्धि हुई है। बैराज के जललेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 169626 पानी की निकासी की जा रही है। एलजीसी नहर में 7978 एवं पीएलजीसी नहर में 7052 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
वहीं सिंचाई विभाग के हेड वर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि हरिद्वार व बिजनौर गंगा बैराज से लगातार गंगा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बैराज पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात हैं और लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
अनूपशहर में घाटों पर डूबीं सीढ़ियां
अनूपशहर व अहार क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को बिजनौर बैराज से 1.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी कल दोपहर के बाद अनूपशहर पहुंच जाएगा। अनूपशहर के सभी गंगा घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं। सिंचाई विभाग ड्रेनेज के जेई उमेश कुमार ने बताया कि जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। तहसील प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। लेखपालों को अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी गंगा घाटों पर गोताखोर और नाविकों की ड्यूटी लगाई गई है।