फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आंधी से गिरा मकान, बाल-बाल बची बहनें

आंधी से गिरा मकान, बाल-बाल बची बहनें

Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
आंधी से गिरा मकान, बाल-बाल बची बहनें
आंधी से गिरा मकान, बाल-बाल बची बहनें
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अचानक आई आंधी से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाजार में मौजूद लोगों ने दुकानों व आसपास के घरों में घुसकर जान बचाई। वही वाहन चालकों ने किसी अनहोनी के डर से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तेज हवा के चलते लोगों की छतों से टीन सेड़ हवा में उठ गए। सड़क पर लगे होर्डिग्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवा से सड़क किनारे खड़े पेड़, उनकी शाखाएं टूटकर सड़क पर गिर गई । जिसके चलते कई स्थानों पर यातायात बाधित भी हुआ। आंधी से खत्रीवाड़ा निवासी गौरव पुत्र मोहन का मकान गिर गया। हादसे के समय गौरव की बड़ी बेटी नीता 24 वर्ष, छोटी बेटी प्रीति मकान के अंदर थी। हादसे में वह बाल बाल बच गई। दोनों मामूली रूप से घायल हो गई। आंधी से कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी में बौंगे बिडौरों में आग लग गई। बिलसूरी में आग से कई ग्रामीणों के बौंगे बिटौरे जलकर पूरी तरह से राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चामुंडा मंदिर के आस-पास भी तेज हवा के कारण आग लग गई। करीब आधा घंटे तक तूफान ने कहर बरपाया। आधा घंटा बाद आई बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। जेई कुलवीर सिंह ने बताया कि आंधी से कई स्थानों पर विद्युत पोल उखड़ गए हैं। लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। मरम्मत कार्य चल रहा है। देर रात तक विद्युत आपूर्ति के बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed