फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुई तिलबेगमपुर की सानिया

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुई तिलबेगमपुर की सानिया

Thu, 01 Feb 2018 11:38 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुई तिलबेगमपुर की सानिया
फोटो समाचार
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुई तिलबेगमपुर की सानिया
सिकंदराबाद। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में तिलबेगमपुर की सानिया ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम और 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उसका प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। तिलबेगमपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि गुलावठी के औरंगाबाद अहीर में प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों की 28 व 29 जनवरी को दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें 100 मीटर दौड़ में उनके विद्यालय की सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सानिया को दूसरा स्थान मिला। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सानिया का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। बताया कि मुस्कान ने 50 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। योग और पीटी में उनके विद्यालय के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रधान अध्यापक और विद्यालय के अध्यापकों ने बच्चों को कामयाबी पर शुभकामनाएं दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed