{"_id":"656cb3377724fd560505b19a","slug":"18-roads-will-be-widened-and-rebuilt-with-rs-961-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-8001-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 9.61 करोड़ से 18 सड़कों का होगा चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 9.61 करोड़ से 18 सड़कों का होगा चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण
विज्ञापन
बुलंदशहर। 9.61 करोड़ से अधिक की राशि से जिले की 18 सड़कों का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण होगा। यह सभी सड़कें जिले की चार चीनी मिलों के क्षेत्र की हैं। 16.36 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।
जिले में चार चीनी मिलें संचालित हैं। इनमें अनामिका, साबितगढ़, वेव और अनूपशहर चीनी मिल शामिल हैं। इन मिलों से कई मार्ग जुड़े हुए हैं, जिनके माध्यम से किसान अपना गन्ना लेकर मिल तक पहुंचते हैं। इन रास्तों पर भारी वाहन चलने के कारण वह काफी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तो उनके गड्ढे भी बन गए हैं। लेकिन अब शासन की ओर से ऐसी 18 सड़कों का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण के लिए 9.61 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इस राशि से जहां सड़क चौड़ी होने से सफर करना आसान होगा। वहीं, इनके पुनर्निर्माण होने से गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। इसका लाभ गन्ना किसानों के साथ इन मार्गों पर पड़ने वाले गांव के ग्रामीणों को भी मिलेगा।
इन सड़कों का होना है चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण
क्रम संख्या - सड़क का नाम - कुल लंबाई किमी में - कुल खर्च होने वाली राशि
1. मोहना से पितोवास मार्ग प्रथम - 1.300 - 84.15 लाख रुपये
2. मोहना से पितोवास मार्ग द्वितीय - 1.500 - 76.92 लाख रुपये
3. सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग से जुनैदपुर संपर्क मार्ग - 1.080 - 35.48 लाख रुपये
4. जैतपुर संपर्क मार्ग - 0.850 - 41.83 लाख रुपये
5. अनूपशहर-शिकारपुर रोड से जारजपुर मार्ग - 9.460 - 32.86 लाख रुपये
6. अमरगढ़-ऊंचागांव रोड से बैरल मार्ग - 1.265 - 76.01 लाख रुपये
7. जहांगीराबाद-अमरगढ़ रोड से रूठा मार्ग - 0.530 - 25.28 लाख रुपये
8. करैथा संपर्क मार्ग - 0.500 - 25.47 लाख रुपये
9. डरोरा विश्वनाथपुर से नंगला चामर मार्ग - 1.00 - 87.51 लाख रुपये
10. तालबिबियाना रेड से राजपुर रौरा मार्ग - 1.050 - 66.00 लाख रुपये
11. पगौना से अंबा मार्ग द्वितीय - 0.460 - 20.38 लाख रुपये
12. अमरगढ़ रोड से जसर मार्ग - 0.600 - 40.03 लाख रुपये
13. करौठी से नया गांव मार्ग - 0.960 - 47.89 लाख रुपये
14. ढक्का ढकरौली रोड से नयाबांस मार्ग - 0.515 - 44.13 लाख रुपये
15. औरंगाबाद जमालपुर रोड से बीहरा मार्ग - 0.900 - 65.10 लाख रुपये
16. स्याना बीबीनगर रोड से थल इनायतपुर मार्ग- 1.500 - 86.61 लाख रुपये
17. हाजीपुर से जलालपुर मार्ग - 1.100 - 64.99 लाख रुपये
18. रानापुर बालाजी मंदिर से रजवाहे की पटरी मार्ग - 0.850 - 40.87 लाख रुपये
जिले की चीनी मिलों को जोड़ने वाली 18 सड़कों के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण के लिए राशि प्राप्त हो गई है। इन सड़कों पर लोक निर्माण विभाग जल्द ही काम शुरू कर देगा। इनके बनने से गन्ना किसानों के साथ इस क्षेत्र में पड़ने वाले गांव के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। - बृजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी