फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.75 lakh cusecs of water released into Ganga from Bijnor Barrage, alert issued

Bulandshahar News: बिजनौर बैराज से गंगा में 1.75 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, अलर्ट जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। इस समय गंगा नदी उफान पर है। बिजनौर बैराज से मंगलवार सुबह 1.75 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं, सोमवार की देर शाम 1.50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। इसके चलते जलस्तर पर काफी इजाफा होने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही बाढ़ चौकी, लेखपाल व गोताखोर टीम तैनात कर दी हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा का पानी प्लेटफॉर्म और आरती स्थल को पार कर शनिदेव मंदिर से भी आगे पहुंच गया है। घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपने पशुओं को खादर क्षेत्र में न ले जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

अहार क्षेत्र में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। नरौरा में जलस्तर अब लो फ्लड से मध्यम फ्लड में पहुंचने वाला है। पानी के बुधवार तक अनूपशहर पहुंचने की संभावना है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल के अनुसार तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है। गंगा घाट पर गोताखोरों की टीम मौजूद है। प्रशासन 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई एक्सईएन ड्रेनेज अनुज तिवारी और सिंचाई विभाग के जेई उमेश कुमार ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते बिजनौर बैराज से गंगा नदी में पानी और छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अभी घबराने वाली बात नहीं है। नरौरा में गंगा खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे है। सिंचाई विभाग की टीम उनके नेतृत्व में सभी स्थानों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रही है। वहीं, नरौरा गंगा बैराज पर गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि होने लगी है। बैराज पर कुल पानी की आवक 94925 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो रही है।

बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि नदी की डाउन स्ट्रीम में 80487 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। हालांकि अभी जलस्तर लो फ्लड की श्रेणी में है। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7386 व पीएलजीसी नहर में 7052 क्यूसेक पानी की छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed