{"_id":"5b8d858c42c792465f7d0484","slug":"171536001420-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली से मकान में आई दरार, दो मामूली झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली से मकान में आई दरार, दो मामूली झुलसे
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाशीय बिजली से मकान में आई दरार, दो मामूली झुलसे
खुर्जा। क्षेत्र के गांव किर्रा मांछीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मकान में दरार आ गई। वहीं घर में दो महिलाएं मामूली रूप से झुलस गईं। घटना के बाद से परिवार में अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग काफी दहशत में हैं।
सोमवार को सुबह से ही गरज-गरज कर बादल बरस रहे थे। क्षेत्र के गांव किर्रा मांछीपुर में दोपहर के समय घर पर परिवार के लोग बैठे हुए थे। बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से परिवार में अफरातफरी मच गई। घटना से परिवार की दो महिला काजल और रूपवती मामूली रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों ने देखा मकान की छत और दीवारों में दरार पड़ गई। घटना के बाद से परिवार के लोग काफी दहशत में हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।