फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बच्चो से झाडू लगाने वाली शिक्षिका पर शासन से गिरी गाज

बच्चो से झाडू लगाने वाली शिक्षिका पर शासन से गिरी गाज

Mon, 06 Aug 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बच्चो से झाडू लगाने वाली शिक्षिका पर शासन से गिरी गाज
बच्चों से झाडू़ लगाने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज
विज्ञापन

खुर्जा। क्षेत्र के गांव ढांकर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से झाडू़ लगवाने वाली शिक्षिका पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। एसडीएम की रिपोर्ट पर प्रशासन ने शिक्षिका को पूरे प्रकरण में दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। अमर उजाला ने इस खबर को शुक्रवार तीन अगस्त के बुलंदशहर संस्करण में पेज नंबर दो पर स्कूल में बच्चों से झाडू लगवा रही मैडम नामक शीर्षक के साथ प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों व शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

इस दौरान पूरे प्रकरण की जांच के बाद एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बता दें कि क्षेत्र के गांव ढांकर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुछ दिन पूर्व शिक्षिका द्वारा बच्चों से झाड़ू लगवाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को शासन ने पूरे प्रकरण में शिक्षिका को दोषी माना। वहीं शासन के आदेशों की अवहेलना करने और खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर शिक्षिका सुंगधा जैन को पूरे प्रकरण में दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निंलबित कर दिया है। इस दौरान शासन स्तर से हुई कार्रवाई से अन्य शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी अनूपशहर को सौंपी गई है। इधर क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed