{"_id":"5af1d3634f1c1ba1098b8e4b","slug":"171525797731-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचस में पानी को तरस रहे मरीज, तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचस में पानी को तरस रहे मरीज, तीमारदार
Updated Tue, 08 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में पानी को तरस रहे तीमारदार व मरीज
सिकंदराबाद। सीएचसी में पहुंचने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को प्यास बुझाने के लिए मशक्कत उठानी पड़ रही है। सीएचसी में लगा एक आरो काम नहीं कर रहा है, जबकि हैंडपंप का गला भी सूखा हुआ है।
नगर के रिसालदारान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर रोज बड़ी संख्या में नगर व गांव से लोग उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार प्रति दिन औसतन पांच सौ मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी आते हैं। अस्पताल का एक आरो, हैंडपंप खराब होने के कारण मरीजों और तीमारदरों को भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए ओपीडी की तरह काम कर रहे मात्र एक आरो पर लाइन में लगना पड़ रहा है। सीएमएस एपी सिंह का कहना है कि आरो को ठीक कराया जा रहा है। साथ ही हैंडपंप ठीक कराने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।