{"_id":"5a7210494f1c1ba0268b794d","slug":"161517424713-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी घायल
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारियों के हमले से मोर घायल
खुर्जा। हजरतपुर गांव के जंगल में शिकारियों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर को उपचार के लिए भेजा। दस दिन पूर्व भी इस तरह की घटना हुई थी। इससे ग्रामीणों में रोष है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने मोर पर किसी जानवर का हमला बताया है। गांव हजरतपुर के जंगल में शिकारियों ने एक मोर पर हमला करते उसे घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख शिकारी भाग गया। दस दिन पहले अच्छेजा गांव में भी शिकारियों ने एक मोर को शिकार बनाया था। वन क्षेत्राधिकारी विपिन विहारी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुत्तों के हमले से मोर घायल हुआ है। अगर शिकारियों के हमले की बात सामने आ रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो