फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अस्थाई गोशाला में आग से जलकर गाय की मौत

अस्थाई गोशाला में आग से जलकर गाय की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
अस्थाई गोशाला में आग से जलकर गाय की मौत

विज्ञापन
अस्थाई गोशाला में आग से जलकर गाय की मौत

गुलावठी। ग्राम कोटा स्थित अस्थाई गोशाला में बृहस्पतिवार देर रात आग लगने से एक गाय की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह एडीओ पंचायत अजय कुमार ने अन्य ब्लॉककर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में ग्राम प्रधान के पति ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ग्राम प्रधान के पति जितेंद्र कुमार पुत्र कुंवरपाल ने गांव के ही तीन लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में अपने साथ मारपीट की भी बात कही है। बताया है कि कुछ लोग एलएमसी की जमीन में अस्थाई गौशाला बनने से नाराज थे तथा उनसे रंजिश मानते थे। इसके चलते उनके साथ मारपीट की गई और गौशाला की एक झोंपड़ी में आग लगा दी गई। जिससे गाय की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भटौना के पशु चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मृत गाय की जांच के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को गोशाला परिसर में ही दबवा दिया। उधर, एडीओ पंचायत अजय कुमार का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा गौशाला की एक झोंपड़ी में आग लगाने की बात ग्राम प्रधान के पति द्वारा बताई गई है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना का कहना है कि ग्राम प्रधान के पति की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed