फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, एक की मौत, 12 गंभीर

खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, एक की मौत, 12 गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, एक की मौत, 12 गंभीर
खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, एक की मौत, 12 घायल
विज्ञापन


डिबाई। दिल्ली-बदायूं हाइवे पर गांव अफजलपुर के निकट बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे दिल्ली से बदायूं जा रही रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े रेत से भरे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामूली रुप से घायल अन्य यात्री प्राथमिक उपचार के बाद अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे रेत से भरा एक ट्रक डिबाई की ओर जा रहा था। गांव अफजलपुर के निकट ट्रक के दो टायर फट गए, जिसके बाद ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और टायर सही कराने में जुट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान दिल्ली से बदायूं जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। उस दौरान बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे में बस सवार खुर्जा के गांव नेहरूपुर निवासी 45 वर्षीय रामवीर पुत्र राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस आदि भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी व पीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर रुप से घायल 12 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक व परिचालक फरार हैं। एसएडीएम मनोज कुमार ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह यात्री हैं गंभीर रुप से घायल
- राजेंद्र (40) पुत्र मंगलसैन निवासी गांव रामपुर अतरौली अलीगढ़
- नगमा (47) पत्नी हबीब निवासी गांव जाफराबाद थाना सीलमपुर दिल्ली
- निशा (19) पुत्री हनीफ निवासी जाफराबाद थाना सीलमपुर दिल्ली
- सुनीता (45) पत्नी रामवीर निवासी गांव नाहरपुर थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर
- नदीम (30) पुत्र दवीत निवासी जाफराबाद सीलमपुर दिल्ली
- साधना शर्मा (57) पत्नी आरके शर्मा निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली
- आर के शर्मा (60) पुत्र पीके शर्मा निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली
- धर्मेंद्र (30) पुत्र शिशुपाल निवासी गांव दोहाली थाना संभल
- अख्तर (35) पुत्र इशाक निवासी शिकारपुर
- जयंती (35) पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी सिकंदराबाद
- दो लोग अज्ञात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed