फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.56 lakh workers did not renew their registration

Bulandshahar News: 1.56 लाख श्रमिकों ने नहीं कराया पंजीकरण का नवीनीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
1.56 lakh workers did not renew their registration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला मुख्यालय स्थित श्रम विभाग में 3,06,817 श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें 1,50,442 ने पोर्टल पर पंजीकरण का नवीनीकरण करा लिया है। 1,56,375 श्रमिकों ने पंजीकरण का समय पूरा होने के बाद भी नवीनीकरण नहीं कराया है। ऐसे में इन श्रमिकों को अब विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोरोना काल के दौरान अपने घर वापस लौटे लोगों ने विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। किसी श्रमिक ने अपना एक साल के लिए तो किसी ने तीन साल के लिए पंजीकरण कराया था। उस समय 3,06,817 श्रमिकों का विभाग में पंजीकरण हुआ था। अब पंजीकरण का समय पूरा होने के बाद भी 1,56,375 श्रमिकों ने पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया है। सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी ने बताया कि दोबारा नवीनीकरण नहीं कराने वाले श्रमिकों को अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा। योजनाओं का लाभ उन्हें तभी मिल सकता है, जब वह नवीनीकरण करा लेंगे। इसके लिए लगातार श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है। माना यह भी जा रहा है कि यह श्रमिक काम की तलाश में बाहर तो नहीं चले गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से 2022-23 में 1099 श्रमिकों को विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed