फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रजाई-गद्दे तो हैं...सफाई और अलाव की नहीं है व्यवस्था

रजाई-गद्दे तो हैं...सफाई और अलाव की नहीं है व्यवस्था

Sat, 15 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
रजाई-गद्दे तो हैं...सफाई और अलाव की नहीं है व्यवस्था
रजाई, गद्दे तो हैं...सफाई और अलाव की नहीं है व्यवस्था
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर पालिका द्वारा गरीब व राहगीरों को सर्दी से बचाने के लिए बनाए गए रैन बसेरे में रजाई, गद्दे तो हैं, लेकिन सफाई और अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। इतना ही नहीं रैन बसेरों पर अभी तक अलाव के लिए लकड़ी भी नहीं पहुंच पाई है। इससे रैन बसेरे में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि नगर पालिका ने नगर के भूड़ चौराहा, रोडवेज बस अड्डा और अनूपशहर बस अड्डा पर रैन बसेरे बनाए हैं। यहां ठहरने वालों के लिए पालिका द्वारा रजाई-गद्दे के साथ पलंग की भी व्यवस्था की गई है। अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार रात भूड़ चौराहा और रोडवेज बस अड्डे पर बने रैन बसेरों का जायजा लिया। साथ ही यहां रात गुजारने वाले लोगों से बातचीत भी की, जिसमें पता चला कि अलाव के लिए रैन बसेरों में अभी तक लकड़ी नहीं पहुंच पाई है। साथ ही सफाई का भी अभाव है।
विज्ञापन


सीन-1
रोडवेज बस अड्डे का रैन बसेरा
अमर उजाला की टीम बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे रोडवेज बस अड्डे के पास बने रैन बसेरे में पहुंची। इस दौरान टीम ने देखा कि गंदे नाले और शुलभ शौचालय के पास बने इस रैन बसेरे मेें रजाई-गद्दे और पलंग तो लगे थे, लेकिन सफाई का अभाव था। साथ ही अलाव के लिए लकड़ी भी नहीं थी। इतना ही नहीं चारों ओर कूड़ा-कचरा फैला हुआ था और पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। करीब चार लोग ही रात काटने के लिए यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन-2
भूड़ चौराहे का रैन बसेरा
अमर उजाला की टीम शाम करीब 7.30 बजे भूड़ चौराहे के पास बने रैन बसेरे में पहुंची। टीम ने को यहां पर मात्र एक आदमी मिला। रैन बसेरे में रजाई-गद्दा और पलंग तो लगे थे, लेकिन रैन बसेरे के पास गंदगी की भरमार थी। पास की दीवारोें के पास से फैली गंदगी से उठ रही बदबू के चलते ही लोग यहां रात गुजारने नहीं पहुंच रहे हैं। अलाव के लकड़ी भी नहीं थी। बिजली न होने के कारण अंधेरा था और पेयजल की भी व्यवस्था नहीं थी। इसके आसपास शौचालय भी नहीं थे।

बोले लोग
रोडवेज बस अड्डे पर बने रैन बसेरे में रात गुजार रहे विकल गिरी और खचेड़ा ने बताया कि गंदे नाले के पास रैन बसेरा बनने से हर समय बदबू उठती रहती है। इसके चलते यहां अधिकतर लोग यहां रात बिताने को नहीं आ रहे। इसके आसपास फैले कूड़े-कचरे को साफ नहीं करवाया गया। अभी तक अलाव के लिए लकड़ी भी नहीं पहुंच रही है। यहां जो भी लोग रात बिताने को पहुंच रहे हैं। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूड़ चौराहे पर मिले राजपाल ने बताया कि रैन बसेरा गंदगी के पास बना देने से यहां रात काटने वाला कोई मजबूरी वाला ही पहुंच रहा है। बिजली नहीं होने पर अंधेरा छा जाता है। अभी तक अलाव के लिए लकड़ी भी नहीं पहुंची हैं। यहां रात के समय जो भी सोने आता है तो उसे बदबू का सामना करना पड़ता है।


रैन बसेरों में सभी सुविधाओं के लिए आदेश जारी किए गए हैं। यदि किसी तरह की कमी है तो उसे दूर करवाया जाएगा। भूड़ चौराहे पर रैन बसेरा पालिका की हद में पुलिस चौकी के सामने बनाया गया था, जिसे पुलिस वालों ने हटवाकर दूसरी जगह बनवा दिया है। वहां की समस्या को भी दूर करवाकर लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। - मनोज गर्ग, चेयरमैन, नगर पालिका बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed