{"_id":"5c12a86942c7925cce6633b3","slug":"1544726672315-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक नहीं हुई सफाई तो भरना पड़ेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक नहीं हुई सफाई तो भरना पड़ेगा जुर्माना
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 तक नहीं हुई सफाई तो भरना पड़ेगा जुर्माना
बुलंदशहर। सदर तहसील क्षेत्र में हुए इज्तमा आयोजन के बाद स्थल पर फैली गंदगी के चलते प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एडीएम प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अधीनस्थ अफसरों को आयोजक एवं संयोजक द्वारा 15 दिसंबर तक सफाई न कराने पर जुर्माना राशि वसूलने का निर्देश दे दिया है।
सदर तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर-अढौली में एक, दो और तीन दिसंबर को तब्लीगी इज्तमा का इंतजामिया कमेटी द्वारा आयोजन किया गया था। इसके आयोजक रफीक फड्डा और संयोजक जिले के ही निवासी थे और उन्होंने आयोजन से पहले जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त की थी, लेकिन आयोजन समापन के बाद नियमों को अनदेखा कर दिया गया। इससे इज्तमा स्थल पर अब तक गंदगी फैली पड़ी हुई है और कूड़ा जलने से जिले का एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। सदर एसडीएम द्वारा आयोजक और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अफसर को 15 दिसंबर तक साफ-सफाई करने के सख्त निर्देश देेते हुए पत्र भेजा जा चुका है। बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने आयोजक द्वारा निर्धारित अवधि तक साफ-सफाई न करने पर जुर्माना राशि वसूलने का निर्देश जारी किया है।