{"_id":"5c12a86242c7925d1c1df48e","slug":"1544726665319-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज आवेदन की तिथि बढ़कर हुई 19 दिसंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज आवेदन की तिथि बढ़कर हुई 19 दिसंबर
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 19 दिसंबर तक करें हज के लिए आवेदन
बुलंदशहर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज के आवेदन भरने की डेट बढ़ाकर 19 दिसंबर कर दी है। पहले अंतिम तिथि 12 दिसंबर थी। यह जानकारी जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र के प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को दी। उन्होंने ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से आजमीन-ए-हज से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर थी। अब हज कमेटी ने आवेदन भरने की तिथि बढ़ाकर 19 दिसंबर कर दी है। आवेदन हज कमेटी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. हजकमेटी.गोव.इन पर भरे जा सकते हैं। आवेदन फार्म नगर के ऊपर कोट स्थित मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया या अंजुमन खुद्दामुल मुस्लेमीन ईमदादी इदारा (मुस्लिम बैंक) से भी निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भरे गए आवेदन का संकलन प्रपत्रों सहित वेरिफिकेशन हेतु उप्र राज्य हज समिति के कार्यालय लखनऊ को दस्ता व डाक द्वारा 19 दिसंबर तक पहुंचाना जरूरी होगा। प्राप्त आवेदन के बाद हज जाने वालों का चयन लॉटरी के माध्यम से होगा। ब्यूरो