{"_id":"5c12a85b42c7925ce84ea267","slug":"154472665817-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
बुलंदशहर। मौसम की बदली रंगत और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते बृहस्पतिवार अलसुबह बूंदाबांदी ने शहर में ठंड बढ़ा दी है। बूंदाबांदी के बाद खिली धूप ने दोपहर में सर्दी से कुछ राहत दिलाई। शाम ढलते ही सर्दी का अहसास बढ़ने लगा। मौसम वैज्ञानिक तापमान गिरने, ठंड और धुंध का असर बढ़ने के आसार जता रहे हैं।
इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास जारी रहा। पिछले दो दिन पहले मौसम ने करवट ली आसमान में बादल छा गए। इसके चलते बुधवार को बेमौसम बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान गिर गया और कंपकपी भी बढ़ गई। पूरा दिन ठंडी हवा चलने से भी लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर धूप निकलने और आसमान साफ हो जाने से लग रहा था कि मौसम साफ रहेगा और ठंड बराकर रहेगी। बावजूद इसके पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का नतीजा यह रहा कि बृहस्पतिवार की अलसुबह भी बूंदाबांदी हुई और सर्दी बढ़ गई। इसके बाद निकली धूप ने कुछ राहत दी। शाम ढलते-ढलते फिर से सर्दी ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी इतना ही तापमान रहने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि बूंदाबांदी के बाद अब मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में गिरावट के साथ सुबह के समय धुंध बढ़ने के आसार बन रहे हैं। बार-बार बदल रहे मौसम को देखते हुए कुछ स्पष्ट भी नहीं किया जा सकता है। इतना जरूर तय है कि इस बार कड़ाके की ठंड के साथ धुंध का सामना करना पड़ेगा।
-------