{"_id":"5c017c59bdec2241761314d6","slug":"15436012853-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के अवकाश को डीएम की ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के अवकाश को डीएम की ना
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में अवकाश को डीएम की ना
बुलंदशहर। जिले में हो रहे तब्लीगी इज्तमा के मद्देनजर बीएसए ने आयोजन स्थल के आसपास के गांवों के स्कूल बंद कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी थी। शिक्षा सत्र प्रभावित न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने स्कूलों को खोले रखने के निर्देश दिए हैं।
बुलंदशहर से सिकंदराबाद मार्ग पर पिछले काफी समय से तब्लीगी इज्तमा की तैयारी चल रही हैं। यहां पर लाखों की संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। साथ ही हाईवे पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। कार्यक्रम वाले क्षेत्र में दरियापुर, अड़ौली, चंदेरू आदि कई गांव पड़ते हैं। इसी के मद्देनजर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने इस क्षेत्र के अंतर्गत सात स्कूलों को एक से तीन दिसंबर तक बंद कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी थी। डीएम ने इस पर यह कहकर अनुमति नहीं दी कि स्कूल लगातार खुलेंगे, जिससे शिक्षा सत्र प्रभावित नहीं हो। साथ ही बच्चों को दोपहर के समय एमडीएम देने के बाद स्कूल बंद किया जा सकता है। जबकि इन स्कूलों में तैनात शिक्षकों का कहना है कि तीन दिन हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद है। ऐसे में वह किस तरह से स्कूल पहुंचेंगे। बीएसए अम्बरीष कुमार ने कहा कि शिक्षकों को डीएम के आदेश पर हर हाल में स्कूल खोलने होंगे।