{"_id":"5c017c49bdec22419677e5e7","slug":"154360126919-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, आरोपियों ने गिरा दी दीवार, दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, आरोपियों ने गिरा दी दीवार, दी हत्या की धमकी
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
साहब, आरोपियों ने गिरा दी दीवार, दी हत्या की धमकी
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निठारी में दबंग आरोपियों ने पीड़ित महिला की दीवार को ढहा दिया। साथ ही विरोध करने पर हत्या की धमकी भी दी। पीड़ित महिला गीता पत्नी सोनवीर सिंह ने बताया कि बीते समाधान दिवस में उसकी शिकायत पर डीएम ने उसके प्लाट पर उसका कब्जा दिलवाया था। जिसके बाद पीड़िता ने दीवार की चिनाई भी करवा दी थी। लेकिन, पूर्व में उक्त जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपियों ने बीते दिनों दीवार को फिर से ढहा दिया। खेत से लौट रहे पीड़िता के पति ने जब यह सब देखा तो आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी दी और भाग निकले। वहीं बीते पांच नवंबर को आरोपियों ने पीड़िता के पति पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की थी, जिसमें पीड़िता का पति बाल-बाल बचा था। पीड़िता ने मामले में डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।