फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गन्ना किसान परेशान, अधिकारी अंजान, किसानों ने खोला मोर्चा

गन्ना किसान परेशान, अधिकारी अंजान, किसानों ने खोला मोर्चा

Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीसीओ ऑफिस में घुसे किसान, भागे अफसर-कर्मी
बुलंदशहर। गन्ना पर्ची को लेकर बदले सिस्टम से किसान बुरी तरह परेशान हैं। इसके विरोध में किसानों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। किसान सभा ने अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन डेरा डाल दिया। किसानों का उग्र रूप देखकर अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय छोड़कर भाग खड़े हुए। किसानों ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन होगा। जब तक किसानों की समस्याएं दूर नहीं हो जातीं, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस बार शासन की ओर से गन्ना पर्ची आदि के सिस्टम में बदलाव किया गया है। पर्ची आवंटन की जिम्मेदारी सोसायटी को दी गई है। लाख दावे के बाद भी सोसायटी अब तक किसानों का ब्योरा कंप्यूटर में फीड नहीं कर पाई। साथ ही किसानों को बेसिक कोटे के आधार पर जारी किए गए कैलेंडर में पूरी पर्ची दर्ज नहीं की गई है। इस समस्या को दूर करने के लिए किसान मारे-मारे फिर रहे हैं। चीनी मिल शुरू हो गई और पर्ची के अभाव में पूरा गन्ना न मिलने के कारण पिछले दिनों अगौता मिल पांच दिन और अनूपशहर मिल तीन दिन बंद रही। किसानों को अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। सोसायटी में किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली हो रही है और किसान की कोई सुनने वाला नहीं है। चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया पिछले वर्ष का बकाया है। जिसका भुगतान समय पर न होने के कारण किसानों की कमर टूट गई है। किसानों की इन सभी समस्याओं को लेकर सोमवार किसान सभा डीसीओ कार्यालय पर पहुंची तो अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय छोड़कर भाग गए। इसके बाद सभा ने कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय ले लिया। अब अफसर मंगलवार को वार्ता की बात कर धरना-प्रदर्शन खत्म करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष मेघराज सिंह सोलंकी और जिला सचिव जगवीर सिंह भाटी ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। मंगलवार को डीसीओ कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन होगा। इस दौरान कार्यालय पर जिले के हजारों किसान शामिल होंगे। धरना-प्रदर्शन रात को भी जारी रहेगा। किसानों के इस एलान से अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल, उप सचिव जगवीर सिंह, मूलचंद, हरेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, जयभगवान शर्मा, हरिओम, बच्चू सिंह, रामभूल सिंह, मीरपाल सिंह, रनवीर सिंह और नौसाद अली आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


गन्ने की जलाई होली, डीसीओ को बनाया बंधक
- समय पर गन्ना पर्ची न मिलने का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। इस समय जिले का गन्ना किसान इतना परेशान है कि उन्हें भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सोमवार को कालाआम पर गन्ने की होली जलानी पड़ी। इससे पहले सभी किसान राजेबाबू पार्क में एकत्रित हुए पंचायत की। साथ ही डीसीओ को किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए मांगपत्र भी सौंपा। पंचायत में पहुंचे डीसीओ को किसानों ने बंधक बनाकर बैठा लिया। बाद में आश्वासन मिलने के बाद छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन में लखावटी ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह और स्याना ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू शर्मा ने कहा कि गन्ना किसानों के सामने इस समय बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। किसानों को पर्ची नहीं मिल रही है। मंडल उपाध्यक्ष विनोद कमांडो ने कहा कि गन्ना माफिया इस समय सक्रिय हो गए हैं। गन्ना किसानों को शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की मांग है कि वेबसाइट चालू की जाए। पूछताछ केंद्र मिल में होना चाहिए। गन्ना पर्ची ज्यादा आने पर 15 फीसदी बकाया तोला जाए। पर्ची का वितरण नियमानुसार किया जाए। ट्राली में बचा गन्ना अगली ट्राली में ट्राली में तोला जाए। मिल में गन्ना दो से दिन कटा हुआ तोला जाए। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का निस्तरण नहीं हुआ तो भाकियू स्याना स्थित सोसायटी पर अनिश्चितकालीन धरना देगी। यूनियन सड़क जाम करने को मजबूर होगी और इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी। इस दौरान चौधरी जीत सिंह पिपाला, राजपाल सिंह, जीत सिंह, किशन चंद, प्रेमपाल सिंह, किरनपाल सिंह, वीरपाल सिंह और बिजेंद्र सिंह आदि किसान शामिल रहे।
फोटो समाचार

पर्ची न मिलने पर किसानों ने गन्ना समिति का किया घेराव
- सांकेतिक जाम लगाया, आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
स्याना। किसानों को गन्ना पर्ची न मिलने व बांड बंद किए जाने के विरोध में भाकियू ने स्याना-बुलंदशहर स्टेट हाइवे पर सांकेतिक जाम लगाया। गुस्साए किसानों ने गन्ना समिति पर पहुंचकर समिति का घेराव किया। किसानों ने गन्ना पर्ची व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। समिति कार्यालय के अंदर ही पंचायत करते हुए किसानों से उनकी समस्याओं को सुना गया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उर्फ गुड्डू प्रधान ने आरोप लगाया कि गन्ना समिति के सचिव की मिलीभगत से गन्ना समिति में भ्रष्टाचार हो रहा है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। भाकियू के प्रदेश सचिव कैप्टन बिशन सिंह सिरोही ने कहा कि वर्तमान में गन्ना आयुक्त द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था से किसान बेहाल हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा गन्ना समिति कार्यालय का खसरा, खतौनी आदि प्रपत्र जमा किया गया था, लेकिन समिति कर्मियों द्वारा किसानों के प्रपत्रों को गुम कर दिया गया। अब किसानों द्वारा प्रपत्र जमा नहीं किए जाने की बात कही जा रही है। भाकियू के जिला प्रभारी तेजवीर सिंह ने कहा कि सहकारी गन्ना समिति व गन्ना विकास परिषद द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। सैकड़ों किसान रोजाना दोनों कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। नगर अध्यक्ष योगेंद्र उर्फ योगी राघव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसान इस बार कोतवाली में भी गन्ना भर देंगे। जिला संरक्षक दयाचंद त्यागी ने कहा कि किसानों ब्याज की जो धनराशि सरकार द्वारा भेजी गई थी, उस धनराशि को गन्ना समिति ने अब तक अपने खाते में जमा कर रखा है। जबकि उसका भुगतान किया जाना न्याय संगत है। किसानों ने समिति कार्यालय पर जमकर नारे बाजी की। इस दौरान जितेश प्रधान, घुंघरू ठाकुर, विकास शर्मा, नरेश राघव, केपी सिंह, दिनेश शर्मा, पवन राजपूत आदि मौजूद रहे।



कोट्
गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। साथ ही सोसायटी के अधिकारियों को भी समय-समय पर निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करें। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed