फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिले के 26 गांव हुए कुपोषण से मुक्त

जिले के 26 गांव हुए कुपोषण से मुक्त

Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिले के 26 गांव हुए कुपोषण से मुक्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। अधिकारियों की सजगता का ही नतीजा रहा कि जिले के 26 गांव पूरी तरह से कुपोषण मुक्त हो गए हैं। अन्य गांवों को कुपोषण मुक्त करने की मुहिम जारी है।
कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए पिछले दिनों राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत जिले में मुहिम शुरू की गई थी। इसके तहत विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों को गांव गोद दिए गए। इन अधिकारियों ने विभागीय अफसरों व कर्मचारियों के सहयोग से अब तक जिले की 951 ग्राम पंचायतों के 1176 राजस्व गांव में से 26 को कुपोषण से मुक्त कर दिया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभी जिले में लाल श्रेणी में शामिल 7977 बच्चे अति कुपोषित और पीली श्रेणी में शामिल 22246 बच्चे कुपोषित हैं। दावा किया जा रहा है कि चलाई जा रही मुहिम से जिले के शेष गांवों को भी जल्द कुपोषण से मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह गांव हो चुके हैं कुपोषण से मुक्त
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉक बुलंदशहर से जुलेपुरा और कमालपुर, खुर्जा ब्लॉक का गांव सिवियाल, गोविला, जमालपुर, फराना, छपना और चिगरावली, सिकंदराबाद ब्लॉक का गांव राजारामपुर, नूरपुर और मलहपुर, स्याना ब्लॉक का गांव करौठी और रवानी कटीरी, अनूपशहर ब्लॉक का गांव हसनपुर बांगर और भाईपुरा, अगौता ब्लॉक का गांव जसनावली खुर्द, गुलावठी ब्लॉक का गांव रसूलपुर और जैनपुर, लखावटी ब्लॉक का गांव फरादपुर और रजवाना, शिकारपुर ब्लॉक का गांव नूरपुर नगलिया, पहासू ब्लॉक का गांव जगदीशपुर, डिबाई ब्लॉक का गांव ढकनगला, ऊंचागांव ब्लॉक का गांव गेसूपुर एवं अरनिया ब्लॉक का गांव पहाड़पुर और रुकनगांव कुपोषण मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले के गांवों को कुपोषण से मुक्त करने की मुहिम जारी है। 26 गांव कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि शेष गांवों को जल्द ही कुपोषण से मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। - शुभांगी कुलकर्णी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed