फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बच्चों को भूखे पेट नहीं लगेगा टीका

बच्चों को भूखे पेट नहीं लगेगा टीका

Sun, 25 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को भूखे पेट नहीं लगेगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिलेभर में सोमवार से स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीजिल्स-रुबेला का टीकाकरण किया जाएगा। यदि आपका बच्चा नौ माह से 15 साल तक का है और स्कूल में पढ़ रहा है तो आप उसे घर से खाना खिलाकर ही भेजें। बच्चों को खाली पेट टीका न लगाने के लिए स्वास्थ्य निदेशक ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

मीजिल्स एवं रुबेला बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नौ माह से लेकर 15 साल के बच्चों को अभियान में शामिल किया है और 26 नवंबर सोमवार से यह अभियान जिलेभर में एक साथ चलाया जाएगा। जिले में 13 लाख 38 हजार बच्चों को मीजिल्स-रुबेला टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया था। अभियान शुरू होने से पूर्व पंजीकृत 72 स्कूलों के साथ अपंजीकृत स्कूल संचालकों ने टीकाकरण कराए जाने से साफ इंकार कर दिया था। उन्हें काफी प्रयास के बाद शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मना लिया, लेकिन शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसर अब भी असमंजस में हैं। टीकाकरण के लिए विभाग द्वारा प्रत्येक स्कूल के एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी बच्चों को भोजन कराने के बाद ही टीका लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकारी स्कूलों में टीकाकरण से पहले बच्चों को मिड डे मील खिलाए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, निजी स्कूलों के शिक्षकों को बच्चों को अपने साथ लाए गए लंच को खिलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही छोटे बच्चों को टीकाकरण से पहले मां का दूध पिलाए जाने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 5680 स्कूल और मदरसों के लिए 402 टीमें बनाई गई हैं। अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहले चरण में स्कूली बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में स्कूल न जाने जाने वाले सभी बच्चों को लिया जाएगा। इसके बाद छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता और शिक्षा विभाग का सहयोग लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed